समयमाता पुलिस की सतर्कता से स्कूल चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा सिद्धार्थनगर : जनपद में नकबजनीऔर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना कठेला समयमाता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबहा से चोरी किये गए वाटर कूलर को बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट भेज दिया गया है। 18-19 जनवरीरात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर वाटर कूलर समेत अन्य सामान चुरा लिया था इसकी रिपोर्ट पर थाने में मुकदमा संख्या 04/2026 धारा 331(4), 305 (e) बीएनएस दर्ज किया गया था। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अभय सिंह की टीम ने आज ग्राम गाजीपुर मोड़ से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक वाटर कूलर बरामद हुआ। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तार अभियुक्तः मो. इसराइल पुत्र मो. हनीफ, निवासी धोबहा टोला पीपरी। इबारत अली उर्फ पट्टू पुत्रधोबहा टोला पीपरी। इबारत अली उर्फ पट्टू पुत्र हसन अली, निवासी कठेला शर्की टोला बरमपुर।राजा पासवान उर्फ पेप्सी पुत्र बब्लू, निवासी धोबहा टोला पीपरी। अभियुक्त इबारत अली उर्फ पट्टू का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है और आगे भी ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

Continue reading