
खनन माफियों के हौसले बुलंद, लोडर से खुलेआम हो रहा मिट्टी खनन
जनपद सिद्धार्थनगर नौगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत
ग्राम बरगदवा
क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। खनन माफियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े व रात के अँधेरे मे लोडर और जे.सी.बी. मशीनों के जरिए मिट्टी का खनन किया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद यह अवैध गतिविधि लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी मशीनों से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से उसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास के खेतों और सड़कों को भी क्षति हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खनन माफियों के हौसले और बढ़ गए हैं। लोगों में इसको लेकर आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।