



स्वच्छ भारत अभियान का उड़ा रहे धज्जियां,
दुकान का कचरा बना नाली जाम का कारण
जनपद सिद्धार्थनगर
बर्डपुर ब्लॉक के अंतर्गत बर्डपुर नं 10, टोला शिवकोट में कृपाल कसौधन दूसरा राजेश कसौधन के किराणा की दुकान से नाली में लगातार कचरा फेंका जा रहा है। नाली प्लास्टिक पैकेट, चिप्स-नमकीन बेफर, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और अन्य कचरे से पूरी तरह जाम हो चुकी है तस्वीर में देखें नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बच्चों व बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद दुकानदार कचरा नाली में ही डाल रहा है!