उत्तरप्रदेश

सफाई व्यवस्था फेल, जगह-जगह जल जमाव और कचरा!

जनपद सिद्धार्थनगर बर्डपुर न0 10, टोला शिवकोट, का मुख्य नाला कृपाल के दुकान से लेकर मतिउल्लाह घर के पास काफी समय से गंदगी से जाम है, जिसके कारण नाले का पानी सड़क पर भर गया है।

इस जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को आने-जाने में बहुत कठिनाई हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार लोगों को खास परेशानी है। साथ ही गंदे पानी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना