उत्तरप्रदेश

भारी मात्र मे नशीली दवाओं के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार !

धीरेन्द्र नाथ शुक्ला रिपोर्टर सिद्धार्थनगर

आज़ थाना मोहाना पुलिस व एस0एस0बी0 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा 119 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप तथा 160 अदद कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली दवा (SPAS PROX

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व श्री विश्वजीत सौरयान (IPS), क्षेत्राधिकारी सदर, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 15.02.2025 को अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भरमी से पननी मार्ग से दो नफर अभियुक्त व एक नफर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सड्डा मोड़ से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 8/22/23/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहाना जनपद सि0नगर पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

[news_related_post]

घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मोहाना पुलिस व एस0एस0बी0 टीम हरीवंशपुर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली प्रतिबंधित दवा लेकर एक मोटर साइकिल से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक मे है । यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है इस सूचना पर भरमी गांव से पननी जाने वाले मार्ग पर सडक के किनारे पहुंचकर आने जाने वाले व्यक्तियों की नियमानुसार चेकिंग प्रारम्भ कर दी । तभी पननी की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP55N2237 पर दो व्यक्ति बैठे आये बैठे हुए दोनो व्यक्तियो के बीच मे एक गत्ता रखा हुआ मिला जो हम पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल लेकर भागना चाहें कि संयुक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया । मोटरसाइकिल चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इमरान पुत्र अनवर अली साकिन सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख साकिन मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल बताया । भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि साहब हम लोगो के बीच मे जो गत्ता रखा हुआ है उसमे प्रतिबन्धित कोडिन सिरप व स्पास प्राक्स कैप्सूल है जो नशे के रुप मे उपयोग किया जाता है ।

पूछताछ का विवरण- 1-इमरान पुत्र अनवर अली साकिन सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 36 वर्ष, 2- सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख साकिन मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल से प्रतिबन्धित माल के सम्बन्ध मे पूछने पर उक्त माल कहां से मिला है तथा कहां ले जाया जा रहा है तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त माल विजयशेखर यादव पुत्र प्यारेलाल यादव साकिन चैनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा उपलब्ध कराया गया है । यह माल हम लोग नेपाल बेचने के लिये ले जा रहे थे कि आप लोगो ने माल के साथ पकड लिया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी नियमानुसार किया गया ।
1.इमरान पुत्र अनवर अली साकिन सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख साकिन मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल ।
3.विजयशेखर यादव पुत्र प्यारेलाल यादव साकिन चैनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

बरामदगी का विवरणः-
01- 119 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप ।
02- एक अदद प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में कुल 160 कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली दवा SPAS PROX Paracetamol.
03- एक अदद पल्सर मो0सा0 संख्या UP55N2237
04- दो मोबाइल व 18,305/- रुपये भारतीय/नेपाली नोट बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

  1. निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर थाना लोटन जनपद सि0नगर ।
  2. उ0नि0 श्री सर्वेश यादव थाना मोहाना जनपद सि0नगर ।
  3. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सि0नगर ।
  4. मु0आ0 आत्मानन्द नायक थाना मोहाना जनपद सि0नगर ।
  5. मु0आ0 योगेश कुमार थाना मोहाना जनपद सि0नगर ।
  6. मु0आ0 उमेश कुमार चौकी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सि0नगर ।
  7. मु0आ0 सामान्य अरुण कुमार भट्ट एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर थाना लोटन जनपद सि0नगर ।
  8. मु0आ0 सामान्य श्रीनिवास कन्नौजिया एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर थाना लोटन जनपद सि0नगर ।
  9. आरक्षी सामान्य विनोद कुमार एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर थाना लोटन जनपद सि0नगर ।