सिद्धार्थनगर :मोहम्मद शाहिद

उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव के पास तालाब किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोग जता रहे हैं हत्या कि आशंका। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ, शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मौजूद था। दोनों पैरों पर गहरे घाव के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत को डूबने का मामला बता रही है। हालांकि कपड़ों का गायब होना और घाव के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं, जांच जारी है।