सिद्धार्थनगर रिपोर्टर : मोहम्मद मुस्लिम


लोटन ब्लॉक के बनियाडीह में गरीबों के हक पर डाका, राशन वितरण में खुलेआम नियमों का उल्लंघन
सिद्धार्थनगर जिले के लोटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनियाडीह में सरकारी राशन वितरण में बड़ी धांधली सामने आई है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कोटेदार द्वारा राशन बंट भी रहा है और बेचा भी जा रहा है। गरीबों के हक का अनाज बाजार में बेचकर जिम्मेदार मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जाता, अंगूठा लगवा कर कम अनाज देकर बाकी अनाज को ब्लैक में बेच दिया जाता है। ये गरीबों के पेट पर सीधा डाका हैग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग से मांग की है कि बनियाडीह के इस राशन घोटाले की जांच कर दोषी कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और गरीबों को उनका पूरा हक दिलाया जाए। Expose on SASHAKTBHARAT NEWS18
[news_related_post]