उत्तरप्रदेश

15 अगस्त पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फ़िरोज़ आलम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों मे किया ध्वजारोहण !

15 अगस्त पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरोज आलम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया ध्वजारोहण

सिद्धार्थनगर रिपोर्टर : मोहम्मद शाहिद

सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरोज आलम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फिरोज आलम ने जिन शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया, उनमें दर्सगाह इस्लामी करीमपुर, मदरसा देवियापुर, अल फिरदौस निस्वा कॉलेज कटया, हुदा पब्लिक स्कूल मधुबेनिया, न्यू एरा पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, मुस्लिम इंटर कॉलेज महादेइया, मदरसा दारुल उलूम पुरानी नौगढ़, निस्वा कॉलेज सोनपुर और मदरसा दारुल उलूम बदलपुरवा शामिल रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। फिरोज आलम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रमों में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

[news_related_post]