




सिद्धार्थनगर रिपोर्टर : मोहम्मद मुस्लिम
*सिद्धार्थनगर।* यूपी माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में जनपद में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कारीगरों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटीकला कारीगरों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि माटीकला बोर्ड कारीगरों को प्रशिक्षण, कर्ज और उत्पादों के विपणन में मदद करेगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।