उत्तरप्रदेश

सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, बस ड्राइवर और एक महिला हुई घायल

सिद्धार्थनगर रिपोर्टर : गिरीश कुमार

बस में 30 बच्चे थे सवार सभी हैं सुरक्षित

सिद्धार्थनगर, जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा साड्डा चौराहे से नोनहवा की ओर जाते समय बेलहरी के समीप बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 30 स्कूली छात्र सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बस बर्डपुर स्थित सेंट पीटर स्कूल की थी, जो सड्डा से बिलहरी होते हुए बर्डपुर की ओर जा रही थी, बस चालक और बस में सवार एक महिला को मामूली चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे में बस के कुछ हिस्से को आंशिक क्षति पहुंची है, लेकिन किसी बच्चे को चोट नही आई है।

[news_related_post]

सशक्त भारत न्यूज़18