राजनिती

बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन!

सिद्धार्थनगर जिले में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा मुख्य मंडल प्रभारी बलराम व विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, यह बैठक अध्यक्षता कल्पनाथ बाबू में संपन्न हुई जिसमें बसपा जिले से लेकर विधानसभा व बूथ लेवल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिससे पार्टी इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करे व फिर से 2027 में बसपा की सरकार बन सके। इसके अलावा पार्टी की मजबूत करने , वोटरों को जोड़ने व एस आई आर जैसे की मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

BSPMission2027

Next समयमाता पुलिस की सतर्कता से स्कूल चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा सिद्धार्थनगर : जनपद में नकबजनीऔर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना कठेला समयमाता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबहा से चोरी किये गए वाटर कूलर को बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट भेज दिया गया है। 18-19 जनवरीरात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर वाटर कूलर समेत अन्य सामान चुरा लिया था इसकी रिपोर्ट पर थाने में मुकदमा संख्या 04/2026 धारा 331(4), 305 (e) बीएनएस दर्ज किया गया था। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अभय सिंह की टीम ने आज ग्राम गाजीपुर मोड़ से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक वाटर कूलर बरामद हुआ। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तार अभियुक्तः मो. इसराइल पुत्र मो. हनीफ, निवासी धोबहा टोला पीपरी। इबारत अली उर्फ पट्टू पुत्रधोबहा टोला पीपरी। इबारत अली उर्फ पट्टू पुत्र हसन अली, निवासी कठेला शर्की टोला बरमपुर।राजा पासवान उर्फ पेप्सी पुत्र बब्लू, निवासी धोबहा टोला पीपरी। अभियुक्त इबारत अली उर्फ पट्टू का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है और आगे भी ऐसी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।