प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के चुनाव तिथियाँ घोषित।
नामांकन 10 मार्च 2026 और मतदान 18 मार्च 2026 को सुनिश्चित, चुनावी सरगर्मी हुई तेज।
[news_related_post]सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के चुनाव/सदस्यता अभियान–2026 को लेकर रविवार 18 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार, सिद्धार्थनगर में एक अहम विंदुओं पर महत्वपूर्ण बैठक होने के बाद चुनावी तिथियों पर गहन चर्चा हुआ।
उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर चुनाव प्रभारी रविन्द्र कुमार कश्यप ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल सिंह, प्रेस क्लब राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा, प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष मनोज पासवान, वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम सोनी, शैलेश कुमार,विजय बहादुर, जवाहर लाल, आमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपू पासवान, डा जावेद कमाल, संदीप कुमार, असदुल्लाह, प्रेम चन्द्र गोंड, सोमनाथ जयसवाल, नरेन्द्र कुमार रावत, सत्येन्द्र द्विवेदी आदि पत्रकारों के अलावा सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक की कार्यवाही एवं प्रस्ताव मनोज पासवान ने रखा और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चली, चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक की चर्चा में संतोष कुमार, सरिता पाण्डेय, शैलेश कुमार ने चुनाव व सदस्यता तिथियों को तय करने का विचार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा बैठक में आये हुए पत्रकार साथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में चुनाव की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान 7 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक चलेगा तथा मतदाता सूची का अन्नतिम प्रकाशन 12 फरवरी 2026 को किया जायेगा । दावा एवं आपत्तियों निस्तारण 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किये जायेंगे तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 मार्च 2026 को किया जायेगा। फिर किसी भी दशा में नाम नहीं जोड़ा जायेगा।
इसलिए छुटे हुए नामो/वर्तनी-संशोधन/परिवर्धन/विलोपन दिनांक 13 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक किये जायेंगे।
प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर का चुनाव वर्ष-2026-2027 प्रक्रिया निम्नवत-
१- नामांकन पत्रों का दाखिला-: दिनांक 10 मार्च 2026 व 11मार्च 2026 तक।
समय प्रातः 11.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक।
२- नामांकन पत्रों की जाँच एवं नाम वापसी:-
दिनांक 11 मार्च 2026, समय प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक
३- प्रतीक/चिन्ह आवंटन:- दिनांक 11 मार्च 2026, समय 2.00 बजे से 3.00 बजे तक
४- मतदान-: दिनांक 18 मार्च 2026, दिन बुधवार, समय प्रातः 8.00 बजे सायं 3.00 बजे तक।
५- मतगणना:-
दिनांक 18 मार्च 2026, समय सायं 3.00 बजे के बाद कार्य समाप्ति तक।
६- नामांकन पत्रों का विक्रय दिनांक 06 मार्च 2026 से दिनांक 11 मार्च 2026 तक.
प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर का चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न होंगे।
प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर का चुनाव-2026-27 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी/रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरेन्द्र कुमार रावत, साहायक चुनाव अधिकारी/रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डा जावेद कमाल, चुनाव प्रभारी रविन्द्र कश्यप एवं चुनाव पर्यवेक्षक राहुल सिंह को नियुक्त किया गया।
उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने दी जिसकी आधिकारिक घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने कर चुनाव विगुल तेज़ कर दिया है।
प्रेस क्लब चुनाव समिति सिद्धार्थनगर
दिनांक 18/01/2026


