उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 151 जोड़े बधे परिणय सूत्र मे ‘सांसद जगदम्बिका पाल ने कि नौकरी देने कि बड़ी घोषणा!

सिद्धार्थनगर रिपोर्टर मोहम्मद मुस्लिम

सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, सांसद जगदम्बिका पाल ने की नौकरी देने की बड़ी घोषणा

सिद्धार्थनगर बेटियों की शादी को बोझ मुक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक और बड़ा कदम। बुधवार को BSA कार्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस बार 151 जोड़ों में 95 हिंदू, 36 बौद्ध और 20 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक ही मंच से विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।
आचार्य और मौलानाओ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने नवदंपतियों को संबोधित करते हुए सबसे बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी 151 जोड़ों को जिला प्रशासन के माध्यम से नौकरी और प्लेसमेंट दिलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि युवा स्वावलंबी बनें और परिवार की नई शुरुआत आत्मसम्मान के साथ हो। 1 लाख का पैकेज, DBT से सीधा भुगतान
सरकार की ओर से हर जोड़े को 1 लाख रुपये का पैकेज दिया गया।
👉जिसमें 64 हजार रुपये DBT के माध्यम से सीधे नवदंपति के खाते में
👉21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान
👉15 हजार रुपये बारात स्वागत के लिए दिए गएस्टॉलों पर बर्तन, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पहले से रखे गए थे। DBT की राशि खाते में पहुंचने की सूचना मिलते ही कई जोड़ों के चेहरे दोहरी खुशियों से खिल उठे।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ बेटी ब्याहने में मदद करना है।
उन्होंने कहा, “बेटियों की शादी अब बोझ नहीं, यह सरकार की जिम्मेदारी है। पारदर्शिता के साथ सभी को लाभ दिया जा रहा है।”CDO बलराम सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की। पूरा पंडाल सजाया गया था। भोजन और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,विधायक श्यामधनी राही और विधायक विनय वर्मा आदि सभी जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और सरकार की इस योजना की सराहना की। कार्यक्रम में भारी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग शामिल हुए। वैवाहिक गीत और बारातियों के स्वागत ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया।

[news_related_post]

सशक्त भारत न्यूज़18 लोकतंत्र कि सशक्त आवाज