

रिपोर्टर : आकाश कुमार
ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर वन माफियाओं के हौसले बुलंदl सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिसवा गजरावाह में 3 शीशम और 1 नीम का पेड़ बिना परमिट काटे जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस मामले में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी चर्चा हो रही है।हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।लगातार हो रही हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण और पक्षियों के प्राकृतिक आवास पर खतरा बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध कटान पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सिद्धार्थनगर नगर के वन विभाग के जिम्मेदारअधिकारीयों के मिली भगत से से किया जा रहा है पेड़ो की कटान l स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।